Yamuna Authority: नोएडा एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सिटी बसाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर सिटी बसाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। यूपी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे यमुना सिटी के सेक्टर-10 में बसाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 206 एकड़ में विकसित होने वाली कलस्टर सिटी से 800 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। साथ ही 30 हजार लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
इसी महीने 50 एकड़ भूमि होगी आवंटित
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर की मंजूरी मिली है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड को 50 एकड़ भूमि पर इसी महीने आवंटित कर दी जाएगी। कंपनी घरेलू उपकरणों जैसे पंखे, एयर कंडीशनर, कूलर, लाइटिंग उत्पाद, स्विचगियर और केबल आदि का निर्माण करेगी। इसका उत्पादन वर्ष 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
ईएमसी-2 योजना के तहत होगी विकसित
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा कुल 66 औद्योगिक प्लॉट और एक 16 एकड़ का फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स भी विकसित करेगा, जिसमें 176 रेडी टू मूव इन यूनिट तैयार की जाएंगी, जो स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों के लिए होंगी। परियोजना को सरकार की ईएमसी-2 योजना के तहत विकसित किया जाएगा।
केंद्र सरकार देगी 144 करोड़ रुपये
सीईओ ने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार 144 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से स्वीकृत है और यमुना अथॉरिटी 340 करोड़ से अधिक की लागत वहन करेगा। इसमें सड़कें, बिजली, जल आपूर्ति और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके बनने के बाद क्षेत्र का भी तेजी से भी विकास होगा।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines