बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, परिवार के साथ की विशेष पूजा, दान में दिया 5 करोड़ का चेक, देखें Photos

Mukesh Ambani Reached Badrinath Dham With Family: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पहुंचे।

Mukesh Ambani in Badrinath-Kedarnath, Uttarakhand News, Mukesh Ambani
विज्ञापन

Mukesh Ambani Reached Badrinath Dham With Family: अमित रतूड़ीः उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उनके साथ बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

दान में दिया इतने करोड़ का चेक

जानकारी के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रुपए की धनराशि का चेक भी दान में दिया। धाम पर पहुंचने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

अंबानी परिवार पहले बद्रीनाथ और उसके बाद केदारनाथ धाम पहुंचा। बद्रीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अंबानी का अंगवस्त्र भेंट किया।

विज्ञापन

समिति के प्रस्तावित प्रोजेक्ट में करेंगे मदद

केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से मीडिया को बताया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति के अन्य प्रस्तावित प्रोजेक्टों के लिए मदद करने का भी भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ