---विज्ञापन---

Ganga Expressway: 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, पूर्व-पश्चिमी UP कनेक्ट… गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर क्या बोले PM मोदी?

Ganga Expressway: प्रधानमंत्री मोदी ने आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। अब इस एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक लोग 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी दोनों ने संबोधित किया।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के हरदोई में आज प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे को उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन बताया। क्योंकि 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को आपस में कनेक्ट करेगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी को 6 घंटे में कवर करेगा। प्रदेश के कई जिलों और गांवों को एक दूसरे से जोड़ेगा।

कुछ घंटों में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के बाद समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे का वरदान मां गंगा का ही आशीर्वाद है। अब लोग कुछ घंटों में संगम तक जा सकते हैं। काशी में भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके आना-जाना कर सकते हैं। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा। पिछले 4-5 दिन में मां गंगा के ही सानिध्य में रहा। पहले बंगाल में मां गंगा के दर्शन किए और कल से काशी में था।

---विज्ञापन---

मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेसवे सुखद अनुभूति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां गंगा के किनारे बने गंगा एक्सप्रेस वे की शुरुआत कर रहा हूं। योगी आदित्यनाथ की सरकार को बधाई देता हूं कि उन्होंने इसका नाम मां गंगा के नाम पर रखा। नाम सुनकर ही सुखद अनुभूति हो रही है। भगवान नरसिंह की भूमि को आज प्रणाम करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे समर्पित करता हूं। जहां खड़ा हूं, यहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र बेहद अहम है और मां गंगा की कृपा से फल-फूल रहा है।

संबोधन में बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र

अपने भाषण के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और खबर मिली है कि भारी मतदान हो रहा है। पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ। जिसकी कल्पना तक नहीं थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भय मुक्त होकर वोट कर रहे हैं और यह लोकतंत्र का प्रतीक है। अभी वोटिंग खत्म होने में कई घंटे बाकी हैं। कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे।

---विज्ञापन---

बिहार में बीजेपी को भारी जीत मिली थी। गुजरात में नगर पालिका और जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीती है और उत्तर प्रदेश वासियों को खुशी होगी कि 80 से 85 फीसदी नगर पालिका पंचायत भाजपा ने जीते। मुझे विश्वास है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और हैट्रिक लगाने जा रही है। 4 मई को आने वाले नतीजे विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

First published on: Apr 29, 2026 01:32 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola