Meerut News: पैसे से सस्ती जिंदगी हो गई है। मात्र 200 रुपये न लौटाने पर 20 दिन के बीच बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना यूपी के भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में 9 जनवरी को हुई थी। पैसे देने वाले ने बेटे होशियार सिंह वाल्मीकि को बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल बेटे को देख पिता की मौत, बाद में बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया।
यह मामला यूपी के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर में हुआ। जहां पीड़ित होशियार सिंह वाल्मीकि दिहाड़ी मजदूर था। उनके भाई अमित वाल्मीकि ने बताया कि होशियार ने अपने पड़ोसी विकास कुमार से 500 रुपये उधार लिए थे और बाद में 300 रुपये लौटा दिए थे।
इस 9 जनवरी को विकास और उसके साथियों ने मेरे भाई को घर से बुलाया और 200 रुपये न लौटाने पर उस पर हमला किया। भाई होशियार के सिर और पेट पर काफी चोटें आईं। इसे लेकर पिता सदमे से पहने लगे और बीमार रहने लगे। 20 जनवरी को पिता की मौत हो गई। वहीं, 20 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए दम तोड़ दिया।
परिजनों ने किया हंगामा
गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया। बेटे की नाजुक हालत देख एक सप्ताह पहले पिता की भी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी दुख में 20 जनवरी को पिता की मौत हो गई थी। होशियार सिंह की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उनका एक बेटा 16 वर्षीय सुमित है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
मोर्चरी पर भीड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने होशियार की पिटाई के 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज की। 18 जनवरी को जानलेवा हमले की बजाय मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि आरोपों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मारपीट की रिपोर्ट परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई थी। इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को जल्द तलाश कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ में मृतकों की हुई पहचान, बलिया और नगरा के रहने वाले थे 4 श्रद्धालु
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines