ईशान आनंद को मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BSP के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर

BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर घोषित किया है.

Ishaan Anand

ईशान आनंद बनाए गए BSP के नए राष्ट्रीय संयोजक (Photo: X/@Bsp4u)

विज्ञापन

BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर घोषित किया है. BSP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ईशान आनंद को बधाई दी. इसी ऐलान के साथ पार्टी में ईशान का कद नंबर-2 का हो गया है. हालांकि वो अभी राज्यों का ही कामकाज देखेंगे.

ये भी पढ़ें: मायावती का भतीजी दीपिका से भी किनारा, ईशान को मौके के साथ दी चेतावनी, आकाश को कर चुकी पार्टी से बाहर

विज्ञापन

कौन हैं ईशान आनंद?

ईशान आनंद BSP प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे और आकाश आनंद के छोटे भाई हैं. ईशान ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से लॉ की डिग्री ली है. ईशान की उम्र करीब 27 साल है और वो हाल ही में पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे हैं. हालांकि अब से पहले ईशान सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आए, लेकिन ईशान की चर्चा सियासी गलियारों में तब से हो रही है, जब से वो मायावती की बर्थडे पार्टी में उनके साथ नजर आए. उस समय मायावती ने खुद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनका परिचय कराया था और उनके लॉ ग्रेजुएट होने के बारे में भी बताया था.

आकाश और ईशान को पार्टी से निकाला था

मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश को अभी राजनीति के लिए और तैयार होने की जरूरत है. लेकिन कुछ दिन बाद मायावती ने कहा कि ईशान को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है. मायावती ने कहा था कि बीएसपी कांशीराम के सिद्धांतों पर चलती है और वो हमेशा से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या संगठन में कोई बड़ा पद देने के खिलाफ थे. मायावती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दल बीएसपी को टारगेट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. लेकिन अब ईशान आनंद को BSP का नेशनल कॉर्डिनेटर बनाकर मायावती ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ