Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के मंडी श्याम नगर में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच बाजार में एक युवक की गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। युवक को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नजदीक से मारी गोली
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 21 वर्षीय विशाल निवासी सादोपुर ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। विशाल वर्तमान में परिवार के साथ मंडी श्याम नगर की मधुबन कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक विशाल कुछ साल पहले अच्छेजा गांव में हुई एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। दो साल जेल में रहने के बाद वह जेल से छूटकर आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय विशाल घर से फल खरीदने के लिए बाहर निकला था। जैसे ही दनकौर रोड पर पहुंचा, तभी वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे नजदीक से गोली मार दी।
बाजार में मची अफरा-तफरी
इस घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन युवक को घायल अवस्था में नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हत्या में गांव के लोगों का हाथ
एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना है कि मृतक के पिता विजय ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या रंजिशन की गई है। इसमें अच्छेजा गांव के कुछ लोगों का हाथ हो सकता है। युवक छह माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
मकान बदलना भी नहीं आया काम
पुलिस जांच में पता चला है कि जेल से रिहा होने के बाद विशाल ने सादोपुर गांव छोड़कर मंडी श्याम नगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था, ताकि पुराने विवादों से दूर रह सके, लेकिन उसकी पुरानी दुश्मनी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
9 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
22 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines