Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, आम्रपाली होम्स सोसायटी में कौन लापरवाह?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की बर्बादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंगवुड में हजारों लीटर पानी बर्बादी का मामला सामने आया है। इस मामले में मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

ghaziabad news (1)
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की बर्बादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंगवुड में हजारों लीटर पानी बर्बादी का मामला सामने आया है। एक जागरूक नागरिक ने इस संबंध में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामले में मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। सोसायटी के निवासी का कहना है कि पानी के टैंक भर जाने के बाद भी मेंटेनेंस विभाग द्वारा समय पर मोटर बंद नहीं की जाती है। पहले भी कई बार ऐसा मामला हो चुका है। पूरे दिन मोटर चलती रहती है। इस वजह से सोसायटी में बने टावर की छत पर पानी की बर्बादी होती रहती है। इस लापरवाही से सीपेज की भी समस्या आती है।

प्राधिकरण दे चुका है चेतावनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को प्राधिकरण कई बार चेतावनी दे चुका है कि किसी भी कीमत पर पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी संस्था या व्यक्ति पानी की बर्बादी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि प्राधिकरण इस मामले में मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

रात 12 बजे भी बह रहा था पानी

किसी ने नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उसका यह भी कहना है कि उसने वीडियो सुबह बनाया है जबकि दो दिन पहले रात 12 बजे भी इसी जगह पर पानी बह रहा था। हाई प्रेशर के चलते कम समय में ज्यादा पानी की बर्बादी हो रही है। अगर इस पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले समय में सोसायटी में पानी की समस्या हो सकती है।

फ्लैट के अंदर आती है आवाज

सोसायटी के लोगों के मुताबिक, टैंक जब ओवरफ्लो हो जाते हैं तो पानी बहने की आवाज फ्लैट के अंदर तक आनी शुरू हो जाती है। कई बार आवाज आने के बाद मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी मोटर बंद नहीं की गई और लगातार हजारों लीटर पानी की बर्बादी होती रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ