गुड न्यूज: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दौड़ेगी मेट्रो, सामने आया नया अपडेट

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए खुशखबरी है। ग्रेनो वेस्ट में जल्द ही मेट्रो का काम शुरू हो सकता है। मंगलवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नेतृत्व में ग्रेनो वेस्ट के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शहरी आवास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की।

metro

metro

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्रेनो वेस्ट में जल्द ही मेट्रो का काम शुरू हो सकता है। दरअसल, मंगलवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नेतृत्व में ग्रेनो वेस्ट के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शहरी आवास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। समस्या सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही मेट्रो की इस परियोजना को पूरा कराने का वादा किया है।

विज्ञापन

सांसद ने संसद में उठाया था मुद्दा

विज्ञापन

बता दें कि मेट्रो को लेकर एक माह पहले सांसद डॉ. महेश शर्मा ने यह मामला संसद में भी उठाया था। इसके बाद एक सप्ताह में ही इसके लिए बैठक आयोजित कर निर्णय लेने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक निर्णय नहीं हो सका। मंगलवार को सांसद और विधायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर कहा कि इस परियोजना को शीघ्र पूरा कराया जाए। जिससे ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि ग्रेनो वेस्ट की मेट्रो की लाइन को सीधा बॉटेनिकल गार्डन से जोड़ा जाए।

लिखित में प्रस्ताव लेकर किया आश्वस्त

विज्ञापन

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस पर केंद्रीय मंत्री ने उनसे लिखित में प्रस्ताव लेकर आश्वस्त किया है कि इस पर गंभीरता से विचार करेंगे और परियोजना को जल्द शुरू कराएंगे। विधायक ने कहा कि अब जल्द ही मेट्रो का संचालन कराया जाएगा।

छह माह पहले कैबिनेट से मिल चुकी मंजूरी

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्ग पर चलने वाली एक्वा मेट्रो लाइन की डीपीआर को संशोधन के बाद छह माह पहले ही प्रदेश सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। डीपीआर के अनुसार इस परियोजना में 11 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और इसके लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों 394 करोड़ रुपये का योगदान देंगी। यह रूट एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ