ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 1500 फ्लैट में क्यों नहीं बना खाना, जानें क्या है मामला ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन एक सोसायटी में आईजीएल की गैस सप्लाई में दिक्कत आ गई। इस वजह से सोमवार सुबह कई फ्लैटों में खाना नहीं बन पाया।

panchasheel greens
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन एक सोसायटी में आईजीएल की गैस सप्लाई में दिक्कत आ गई। इस वजह से सोमवार सुबह कई फ्लैटों में खाना नहीं बन पाया। दोपहर तक जब सप्लाई ठीक हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

बिना पब्लिक नोटिस के बंद कर दी सप्लाई

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिना पब्लिक नोटिस के सप्लाई अचानक से बंद कर दी गई। ऐसे में सोमवार सुबह जब किचन में खाना बनाने के लिए गए तो खाना नहीं बन सका। लोगों ने ऑनलाइन शिकायत करके समस्या को जल्द ठीक करने की मांग की। तब जाकर 11 बजे तक समस्या का समाधान हुआ। तब तक लोग बिना LUNCH लिए ही ऑफिस के लिए निकल चुके थे।

विज्ञापन

सेक्टर 16 B में है गैस की पाइप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 में अजनारा होम्स सोसायटी के पास आईजीएल गैस की पाइपलाइन डैमेज हो गई थी। इस वजह से समस्या हुई। सोमवार सुबह गैस सप्लाई नहीं आने की वजह से ना तो लोगों के घर पर चाय बनी और ना ही खाना बन पाया। 11 बजे जब गैस की समस्या ठीक हुई तब लोगों के यहां खाना बनना शुरू हुआ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्या ही समस्या

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन समस्या ही समस्या सामने आती है। सोमवार को ईको विलेज 1 सोसायटी में बिजली का बिल नहीं देने पर NPCL ने पूरी सोसायटी की बिजली काट दी। वहीं दूसरी तरफ गैस पाइपलाइन डैमेज होने की समस्या सामने आ गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना आफत हो गया है। आए दिन यहां लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ