ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्कूटी सवार पति-पत्नी आवारा जानवर की वजह से हादसे का शिकार हो गए। घटना में ट्रक के पहिए तके नीचे आने से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल पति को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक आवारा जानवर आया सामने
सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 60 वर्षीय राज नारायण परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा डेला सोसायटी में रहते हैं। रविवार को राज नारायण अपनी 55 वर्षीय सरिता चौधरी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सोसायटी की तरफ जा रहे थे। गौर सिटी महागुन मार्ट के पास से उनकी स्कूटी के सामने अचाकर आवारा जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में सरिता की ट्रक के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके पति राज नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा शव
इस दर्दनाक घटना के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब 30 मिनट तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा था। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक को भी रोका गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति-पत्नी मंदिर से घर लौट रहे थे।
पहले भी कई बार हो चुके हादसे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेनो में आवारा गाय और सांड दिनभर घूमते मिल जाएंगे। आलम यह है कि इनकी वजह से लोगों का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। इन आवारा पशुओं की वजह से हादसे हाते रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, दनकौर और जेवर में आए दिन इन आवारा पशुओं की वजह से लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इन्हें रोकने में नाकाम है। वहीं ग्रेनो प्राधिकरण का दावा है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में छोड़ा जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
9 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
22 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines