हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 23 कम्युनिटी सेंटर, BOT माॅडल पर होगा काम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में डाढ़ा, सिरसा और आसपास के गांवों सहित आवासीय सेक्टरों में 23 नए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए सलाहकार एजेंसी को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में बनकर तैयार हो रहा कम्युनिटी सेंटर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में डाढ़ा, सिरसा और आसपास के गांवों सहित आवासीय सेक्टरों में 23 नए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए सलाहकार एजेंसी को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में अब तक तीन से चार कंपनियों ने अपनी प्रस्तुति भी दी है.

ईओआई की गई जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सलाहकार एजेंसी के सुझावों के आधार पर ही टेंडर जारी किया जाएगा. इससे पहले ईओआई जारी कर इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे गए थे. इन सेंटर को बनाने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को शादी, धार्मिक, सांस्कृतिक और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान प्रदान करना है ताकि उन्हें बार-बार अलग-अलग जगहों की तलाश न करनी पड़े.

चलाने की भी होगी जिम्मेदारी

इस योजना के तहत प्राधिकरण निजी कंपनियों को सामुदायिक केंद्रों के निर्माण, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपेगा. कंपनी को एक निर्धारित अवधि के लिए यह कार्यभार दिया जाएगा. इस मॉडल से प्राधिकरण को भी आय होगी. एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण बुकिंग की निगरानी करेगा.

पहले से मौजूद सेंटर का क्या होगा

प्राधिकरण पहले से मौजूद कम्युनिटी सेंटर के रखरखाव और संचालन का भी जिम्मा निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी में है. यह कदम प्राधिकरण की सेवाओं को और बेहतर बनाएगा. लोगों को भी चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, कार से 4.5 लाख रुपये कैश मिला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें