नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अनिल दुजाना गैंग से जुड़े 50 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर

नोएडा पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी को ढेर कर दिया.

Noida Encounter

नोएडा पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. (Photo: AI)

नोएडा पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी को ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में बदमाश त्यागी को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान गैंगस्टर त्यागी की मौत हो गई.

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

नोएडा पुलिस और CRT ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत इस एनकाउंटर को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि अमन उर्फ माया त्यागी थाना बादलपुर से वॉन्टेड था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था. एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस अमन की क्रिमिनल हिस्ट्री निकालने में जुटी है.

विज्ञापन

2019 में भी हुआ थी मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, माया त्यागी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के दादरी, बादलपुर और बिसरख थानों के अलावा गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में हत्या, जानलेवा हमला समेत अलग-अलग धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. 2019 में थाना फेज-2 पुलिस के साथ गैंगस्टर माया की मुठभेड़ हुई थी. उस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ