दिवाली और छठ पूजा का पावन त्यौहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की इसी भारी भीड़ और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (उत्तर मध्य रेलवे) ने 3 जोड़ी नई स्पेशल फेस्टिवल ट्रेनें चलाने का बड़ा ऐलान किया है. उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के चलने से त्योहारों के सीजन में पूर्वांचल और बिहार जाने वाले लोगों को कंफर्म सीट पाने में काफी राहत मिलेगी. जानिये इन तीनों स्पेशल ट्रेनों के रूट, टाइमिंग और फेरों (Trips) की पूरी जानकारी.
कौन सी स्पेशन ट्रेनें चलेंगी और क्या है रूट
गाड़ी संख्या 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा–आनंद विहार टर्मिनल (5 फेरे)
यह ट्रेन दिल्ली-एनसीआर से बिहार (छपरा) जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद खास है:
04058 आनंद विहार – छपरा स्पेशल: यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 3 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार और मंगलवार को (कुल 05 फेरे) रात 00:20 बजे रवाना होगी. यह टुंडला (03:50 AM), गोविंदपुरी (07:20 AM), प्रयागराज जंक्शन (10:35 AM), ज्ञानपुर रोड (11:43 AM), वाराणसी (01:15 PM), सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी (03:35 PM), पेफना, बलिया (05:10 PM), सुरेमनपुर होते हुए शाम को 19:20 बजे छपरा पहुंचेगी.
04057 छपरा – आनंद विहार स्पेशल: छपरा से 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार और मंगलवार को (कुल 05 फेरे) रात 22:10 बजे प्रस्थान करेगी. वापसी में सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी (03:35 AM), प्रयागराज (05:55 AM), गोविंदपुरी, टुंडला होते हुए अगले दिन शाम 17:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05087/05088 मऊ–आनंद विहार टर्मिनल–मऊ (2 फेरे)
पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ और जौनपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है:
05087 मऊ – आनंद विहार स्पेशल: मऊ से 3 और 10 नवंबर 2026 को रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी. ये मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ (23:25 PM), खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन (01:53 AM), जंघई, प्रयागराज (05:40 AM), गोविंदपुरी, टुंडला, गाजियाबाद (16:21 PM) होते हुए शाम 17:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
05088 आनंद विहार – मऊ स्पेशल: आनंद विहार टर्मिनल से 4 और 11 नवंबर 2026 को शाम 19:15 बजे रवाना होगी. वापसी में गाजियाबाद (19:48 PM), टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज (05:50 AM), जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ होते हुए दोपहर 14:00 बजे मऊ पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05091/05092 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर (2 फेरे)
मुंबई से यूपी (गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर) आने-जाने वाले लोगों के लिए यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है:
05091 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: गोरखपुर से 9 और 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को रात 21:55 बजे प्रस्थान करेगी. ये बस्ती, गोंडा, ऐशबाग/लखनऊ (04:50 AM), कानपुर सेंट्रल (07:20 AM), टुंडला, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत (06:40 AM), बोरीवली होते हुए बुधवार दोपहर 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
05092 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल: बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को दोपहर 13:45 बजे रवाना होगी. वापसी में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, कोटा, आगरा, कानपुर सेंट्रल (15:10 PM), ऐशबाग (17:30 PM), गोंडा, बस्ती होते हुए गुरुवार रात 23:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
बता दें रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन का लाइव स्टेटस नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES App), आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जरूर चेक कर लें.