Ghaziabad News: सस्ते में खरीदते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट, तो हों जाएं सावधान, जानिए पूरा मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद में आप भी यदि ब्यूटी प्रोडक्ट को उनकी कीमत से कम दमों पर खरीदते है, तो जरा सावधान हो जाएं। खोड़ा क्षेत्र मे एक नामी हर्बल कंपनी के एक्सपायर हुए उत्पादों की एक्सपाइयरी डेट मिटाकर सस्ते में बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Jovie Herbal Company, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, जॉवीज हर्बल कंपनी,  

गाजियाबाद खोड़ा थाना

विज्ञापन

गाजियाबाद में आप भी यदि ब्यूटी प्रोडक्ट को उनकी कीमत से कम दामों पर खरीदते हैं, तो जरा सावधान हो जाएं। खोड़ा क्षेत्र मे नामी हर्बल कंपनी के एक्सपायर हुए उत्पादों की एक्सपायरी डेट मिटाकर सस्ते में बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के लेखाप्रबंधक ने मिल रही शिकायत के बाद दुकान पर जाकर जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया। इस प्रकरण में कंपनी के लेखा प्रबंधक ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच करने में जुट गई है।

25 प्रतिशत कम रेट पर बेचता था उत्पाद

जानकारी के अनुसार, जॉवीज हर्बल कंपनी द्वारा ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। कंपनी के लेखा प्रबंधक चन्द्रशेखर पाठक ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनके पास काफी समय में उनकी कंपनी के उत्पादों को कम रेट में बेचे जाने की बात सामने आ रही थी। इस पर वह खुद ही मामले की जांच करने के लिए ग्राहक बनकर खोड़ा थापर गेट स्थित आमिर की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान दुकानदार ने उन्हे उनकी कंपनी के उत्पाद को 25 प्रतिशत कम दाम में सामान दिया। जब उन्होने सामान को चेक किया तो देखा कि वह एक्सपायर हो चुके थे और उनकी एक्सपायरी डेट भी मिटाई गई थी।

विज्ञापन

कंपनी के लेखा प्रबंधक ने लिए उत्पाद के नमूने

इसके बाद कंपनी के लेखा प्रबंधक ने अपना परिचय दिया और कड़ाई से दुकानदार से पूछताछ की। इस पर दुकानदार ने बताया कि वह कंपनी के एक्सपायर हो चुके उत्पादों की एक्सपायरी डेट को मिटाकर ग्राहकों को 25 प्रतिशत कम दाम में बेच देते हैं। इसके बाद कंपनी के लेखा प्रबंधक ने कंपनी के स्क्रीन पाउडर, फेसवॉश, ग्लो पैक, सन कवर आदि उत्पादों के नमूने लिए है। इसके बाद लेखा प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा जांच की जा रही है कि आरोपी दुकानदार कहां से ऐसे उत्पाद खरीद था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ