हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में काम में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित, फीडबैक सेल पर मिली थी नकारात्मक रिपोर्ट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नर ने सख्त रूख अपनाते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने फीडबैक सेल से चारों की अलग-अलग मामलों में नकारात्मक रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नर ने सख्त रूख अपनाते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक महिला हैड़ कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने फीडबैक सेल से चारों की अलग-अलग मामलों में नकारात्मक रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की है। वहीं कमिश्नर की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

फीडबैक सेल पर मिली थी नकारात्मक रिपोर्ट

गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड के अनुसार, फीडबैक सेल पर विभन्न मामलों में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ नाकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। जिनमें पुलिसकर्मियों द्वारा अपने काम में लापरवाही बरतने, बीट पुलिसिंग ठीक से ना करने और भ्रष्टाचार के मामले में नाकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों पुलिकर्मियों को निलंबित किया गया है। गाजियाबाद पुलिस आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की गतिविधियों के लिए जीरो टालरेंस नीति आगे भी लागू रहेगी। इसी को देखते हुए फीडबैक सेल एवं कमांड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

यह पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

फीडबैक सेल पर मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर पुलिस आयुक्त द्वारा कार्रवाई करते हुए मधुबन बापूधाम थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल भारती पंवार, कविनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह, सिहानी गेट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विदुर और नंदग्राम थाने में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola