अटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने

फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 हादसे के बाद एक और विमान को लेकर खबर आई है. अटलांटिक महासागर के ऊपर एक मेडिकल जेट लापता हो गया है, जिसका मलबा मिलने की चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Plane crash | Medical Jet | atlantic ocean

लापता हुआ विमान कनाडा में रजिस्टर्ड एयर एंबुलेंस थी, जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. (Credit-AI)

विज्ञापन

अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा एक विमान लापता हो गया है, जो मेडिकल जेट यानी एयर एंबलेंस है. इसमें 6 लोग सवार थे, जो बोस्टन जा रहे थे. हालांकि विमान का मलबा मिलने की खबर भी है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) विमान के रडार से गायब होने की खबर मिलते ही अलर्ट जारी किया, जिसके बाद अमेरिकी तटरक्षक बल ने अपने खोजी विमान और समुद्री जहाज महासागर में उतार दिए. तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि उन्होंने नैनटकेट के दक्षिण में पानी में मलबा देखा है, लेकिन किसका है अभी पता नहीं.

बरमूडा से उड़ी एयर एंबुलेंस को कहां लैंड करना था?

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार रात करीब 1:20 बजे अलर्ट जारी किया गया था. लापता हुआ विमान कनाडा में रजिस्टर्ड ‘गल्फस्ट्रीम G100’ जेट था, जिसे ‘लैटिट्यूड एयर एम्बुलेंस’ ऑपरेट करती थी. इस विमान ने 6 लोगों के साथ शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 12:41 बजे बरमूडा के LF वाडे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था और बोस्टन लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था. लेकिन लैंडिंग से पहले अटलांटिक महासागर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया और फिर देखते ही देखते विमान ATC के रडार से गायब हो गया.

विज्ञापन

कौन-कौन था एयर एंबुलेंस में और क्यों हुई लापता?

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, विमान में 2 पायलट, 2 मेडिकल स्टाफ, 2 मरीजों को मिलाकर कुल 6 लोग सवार थे. लेकिन ATC से कंट्रोल टूटने से पहले पायलट ने विमान में इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम ठप होने और टेक्निकल प्रॉब्लम की शिकायत की थी. संपर्क टूटने से पहले विमान 24000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. लेकिन 2 मिनट में ही विमान तेजी से करीब 13000 फीट नीचे चला गया. इसके बाद मैसाचुसेट्स तट के पास नैनटकेट से 80 मील दूर दक्षिण में विमान गायब हो गया और रडार से भी ओझल हो गया. पायलट से काफी संपर्क करने के बाद भी रिस्पॉन्स नहीं मिला.

ATC और पायलट के बीच आखिरी बातचीत वायरल

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) यूनिट और पायलट के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसके अनुसार पायलट ने विमान में आई खराबी के बारे में बताया था और इमरजेंसी लैंडिंग की बात की थी. रिकॉर्डिंग के अनुसार, ATC कंट्रोलर ने पायलट से पूछा था कि आपने कहा है कि आप बिना विजुअल या इंस्ट्रूमेंट के आ रहे हैं? क्या आपने यही कहा? पायलट का जवाब ठीक से सुनाई नहीं दिया तो कंट्रोलर ने पूछा कि क्या क्रू ने इमरजेंसी घोषित की है? कोई जवाब आने से पहले ही विमान का संपर्क रडार और रेडियो दोनों से पूरी तरह कट गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ