Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ग्रोसरी व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाश रुपए से भरा थैला छीनकर फरार हो गए थे। बुधवार देर रात इंदिरापुरम पुलिस और ट्रांस हिंडन स्वाट टीम ने वसुंधरा टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए 5 लाख नगद, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
इंदिरापुरम टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़
इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, बुधवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम और ट्रांस हिंडन स्वाट टीम संयुक्त रूप से वसुंधरा के टी पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार युवकों ने बाइक नहीं रोकी और कच्चे रास्ते की तरफ दौड़ा दी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी सहित तीन शातिरों को मुठभेड़ में दबोचा, दो गोली लगने से घायल
दो बदमाशों को लगी गोली
पुलिस टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया, तो बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी मुकुल, बीटा 2 ग्रेटर नोएडा निवासी सुरेंद्र और नट बढइया चौक नोएडा निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल हुए बदमाश मुकुल और सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार को व्यापारी से छीना था रूपयों से भरा बैग
बता दें कि गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रहने वाले ग्रोसरी व्यापारी प्रवेश विश्नोई बीते सोमवार की रात वसुंधरा स्थित अपनी दुकान को बंद करके अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान जब वह हिंडन पुस्ता पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उनकी बाइक रोक ली थी और विरोध करने पर धमकी देते हुए उनसे रूपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की थी और तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने व्यापारी से छीने गए 5 लाख रुपए नगद बरामद किए है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
9 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
22 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines