गाजियाबाद में व्यापारी के साथ लूट करने वाले तीन बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ग्रोसरी व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाश रुपए से भरा थैला छीनकर फरार होने वाले बदमाशों से बुधवार देर रात इंदिरापुरम पुलिस और ट्रांस हिंडन स्वाट टीम ने वसुंधरा टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में एनकाउंटर में 3 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ग्रोसरी व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाश रुपए से भरा थैला छीनकर फरार हो गए थे। बुधवार देर रात इंदिरापुरम पुलिस और ट्रांस हिंडन स्वाट टीम ने वसुंधरा टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए 5 लाख नगद, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

इंदिरापुरम टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, बुधवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम और ट्रांस हिंडन स्वाट टीम संयुक्त रूप से वसुंधरा के टी पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार युवकों ने बाइक नहीं रोकी और कच्चे रास्ते की तरफ दौड़ा दी।

विज्ञापन

दो बदमाशों को लगी गोली

पुलिस टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया, तो बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी मुकुल, बीटा 2 ग्रेटर नोएडा निवासी सुरेंद्र और नट बढइया चौक नोएडा निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल हुए बदमाश मुकुल और सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार को व्यापारी से छीना था रूपयों से भरा बैग

बता दें कि गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रहने वाले ग्रोसरी व्यापारी प्रवेश विश्नोई बीते सोमवार की रात वसुंधरा स्थित अपनी दुकान को बंद करके अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान जब वह हिंडन पुस्ता पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उनकी बाइक रोक ली थी और विरोध करने पर धमकी देते हुए उनसे रूपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की थी और तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने व्यापारी से छीने गए 5 लाख रुपए नगद बरामद किए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ