Grain ATM: पैसे डालो... राशन पाओ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लगा पहला ग्रेन एटीएम, जानें कैसे करेगा काम?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Grain ATM: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में पहली बार गेहूं और चावल के लिए ग्रेन एटीएम (Grain ATM) लगाया गया हैं। हालांकि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये अनोखी मशीन राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी और गोरखपुर में एक-एक लगाई गई हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखनऊ के जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि पूरे देश में केवल 9 ऐसे ATM लगे हैं। इनमें से वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में 1-1 ATM लगाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ग्राहकों की और से की जाने वाली घटतौली की शिकायतों में कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पहले 'ग्रेन एटीएम' की शुरुआत हुई। पहले उपभोक्ताओं को तराजू से तौलकर चावल, गेहूं आदि दिए जाते थे, अब ग्रेन एटीएम के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने का काम किया जाएगा।
एक उपभोक्ता ने बताया, "पहले जो राशन कम मिलता था उसकी भी शिकायत नहीं आएगी।"(16.03) pic.twitter.com/jXLfnzeF5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह मशीन अभी भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई हैं। इसको बनाने के लिए अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपए आई है। उन्होंने बताया कि पैसे, दूध और पानी की तरह अब चावल और गेहूं भी मिलेगा। इससे सही और पारदर्शी तरीके से राशन का वितरण किया जाएगा।
पूरे देश में केवल 9 ऐसे ATM लगे हैं जिसमें से राज्य में वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में 1-1 ATM लगे हैं। इसके लगने के बाद घटतौली की शिकायतों में कमी आएगी। यह अभी भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है। इसकी 12-15 लाख रुपए कीमत है: जिला पूर्ति अधिकार सुनील सिंह (16.03) pic.twitter.com/JPZ6vd9mGf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
जानकारी के अनुसार पूर्व में जिलों में बंटने वाले राशन को लेकर कई तरह के विवाद सामने आते थे। इनमें से घटतौली और राशन की काला बाजारी को लेकर सबसे बड़ा विवाद होता था। कई बार उपभोक्ताओं की ओर से आरोप लगाए जाते थे कि डीलर घटतौली करता है। वहीं कई बार पुलिस और आपूर्ति विभाग की छापेमारी में राशन का अनाज पकड़ा जाता था। एटीएम से अनाज लेने वाले एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले जो राशन कम मिलता था, अब उसकी भी शिकायत नहीं आएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: