डेंगू बुखार से कराह रही थी 22 साल की लड़की, आधी रात कमर सहलाने लगा कंपाउडर, CCTV से सामने आई करतूत

Dengue Patient Girl Molested By Compunder In Muzaffarnagar Hospital: आरोप है कि डेंगू से पीड़ित एक 22 साल की लड़की के साथ प्राइवेट अस्पताल में कंपाउंडर ने छेड़खानी की।

Dengue, Molestation, Muzaffarnagar Police, Hospital

Muzaffarnagar

Dengue Patient Girl Molested By Compunder In Muzaffarnagar Hospital: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि डेंगू से पीड़ित एक 22 साल की लड़की के साथ प्राइवेट अस्पताल में कंपाउंडर ने छेड़खानी की। लड़की की आपबीती सुनकर परिवारवाले दंग रह गए। परिवारवालों ने अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी वह पकड़ में नहीं आया है।

पैर और कमर सहलाने लगा कंपाउंडर

यह वारदात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के डॉक्टर डीबी गौतम डायबिटीज नर्सिंग होम की है। घटना 26 फरवरी की रात उस वक्त की है, जब सभी मरीज सोये हुए थे। 22 साल की लड़की डेंगू से पीड़ित थी। उसे परिवारीजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती करवाया था। कंपाउंडर शोएब मौका पाकर लड़की के बेड के पास आकर खड़ा हो गया। उस वक्त लड़की सो रही थी। कंपाउंडर ने बेडशीट के अंदर हाथ डाला और लड़की के पैर और कमर को सहलाने लगा। लड़की की नींद खुली तो वह चीखने लगी। शोर सुनकर अन्य लोग दौड़े। लेकिन शोएब मौके से भाग निकला।

अस्पताल के मालिक ने स्वीकारी घटना

अस्पताल के मालिक डॉक्टर डीबी गौतम ने घटना को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि 20-22 साल की लड़की का डेंगू का इलाज चल रहा था और वह काफी कमजोर थी। रात को सो रही थी। तभी कंपाउंडर शोएब ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। जब हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो यह स्पष्ट रूप से सामने आया। उन्होंने यह भी कहा कि कंपाउंडर ने स्वीकार कर लिया है कि घटना के पीछे उसका हाथ है। डॉक्टर ने कहा कि शोएब को दो महीने पहले कंपाउंडर के तौर पर काम पर रखा गया था और वह अस्पताल में मदद करता था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी शोएब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। महिला के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ