हमास के लड़ाकों से पूछताछ का पहला VIDEO, बताया कैसे बनाया अस्पताल को आतंक का अड्डा?
Edited By Bhola Sharma

Israel Hamas war
Edited By Bhola Sharma

Israel Hamas war
Israel releases Interrogation Video of Hamas use of Shifa Hospital for terrorist activity: इजरायल और हमास के बीच जंग तेज हो चुकी है। इस बीच इजरायल ने शनिवार की शाम दो वीडियो जारी किए। ये वीडियो हमास आतंकवादियों से पूछताछ के हैं। इजरायल ने यह साबित करने की कोशिश की है कि गाजा पट्टी में एक्टिव हमास अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए फिलिस्तीन के सबसे बड़े अस्पताल का इस्तेमाल कर रहा है।
इजरायल ने कहा कि हमास के साथ उसका युद्ध एक नए फेज में प्रवेश कर गया है। क्योंकि देश के इतिहास में सबसे घातक हमले के बाद सेना ने तीन सप्ताह तक गाजा पर लगातार हमला किया। इजरायली सेना ने आरोप लगाया है कि हमास गाजा के अस्पताल को हमला करने के लिए एक सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि हमास ने इसे खारिज किया है।
The two terrorists were involved in the brutal massacre on October 7th in southern Israel.
It should be noted that the IDF and ISA have also shared more intelligence on the subject with Western officials in the intelligence community. pic.twitter.com/tiBFBej7PG
— דובר צה״ל אפי דפרין – Effie Defrin (@IDFSpokesperson) October 28, 2023
इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनके पास हमास द्वारा आतंकवादी गतिविधि के लिए गाजा में शिफा अस्पताल का उपयोग करने के अधिक सबूत हैं। आईडीएफ ने कहा कि दोनों आतंकवादी 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हुए क्रूर नरसंहार में शामिल थे।
वीडियो में हमास के एक कथित व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शिफा छोटी जगह नहीं है। यह एक बड़ी जगह है जिसका उपयोग चीजों को छिपाने के लिए किया जा सकता है। कथित आतंकी ने यह भी स्वीकार किया कि वे इजरायल द्वारा निशाना बनाए जाने से बचने के लिए क्लीनिकों, स्कूलों, अस्पतालों और ऐसी अन्य जगहों पर छिपते हैं।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि हजारों और नागरिकों की मौत हो सकती है, क्योंकि इजरायल ने हमास द्वारा संचालित फिलिस्तीनी क्षेत्र में जमीनी अभियान बढ़ा दिया है। शुक्रवार की रात जमकर बमबारी हुई। सैकड़ों इमारतें नष्ट हुई हैं। गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमलों में 7,703 लोग मारे गए। इनमें से 3,500 से अधिक बच्चे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: