UP Economic: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (82 लाख करोड़ रुपये) की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को ‘मंत्र’ दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के आर्थिक विकास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विभागों के समन्वय से 10 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक्शन तैयार करने का निर्देश दिया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन 10 क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था, कृषि उत्पादन, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति और राजस्व संग्रह शामिल है।
2027 के मिशन पर चल पड़ी है योगी सरकार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्राप्त 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 6.90 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट से योगी सरकार उत्साहित है। अब योगी सरकार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2027 तक देश के सबसे बड़े राज्य के रूप में स्थापित करने के अपने मिशन पर चल पड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले चार वर्षों के लिए मिशन मोड में कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इनमें से प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अनुभवी अधिकारी को दी गई है।
निरंतर मॉनिटरिंग के दिए हैं निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र के लिए लघु एवं दीर्घकालीन दोनों प्रकार की कार्ययोजना तैयार करने और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने हाल ही में छह साल पूरे किए है। इस दौरान योगी सरकार ने बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था, कनेक्टिविटी और रोजगार के मोर्चे पर अपनी उल्लेखनीय सफलताओं का जश्न मनाया है।
प्रदेश को 82 लाख करोड़ से अधिक की अर्थव्यवस्था बनाने के विशाल लक्ष्य को साकार करने के लिए भी योगी सरकार के पास बड़ा आधार है। कोरोना महामारी के पिछले तीन वर्षों के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखा गया था जब पूरी दुनिया ने आर्थिक मंदी देखी थी, लेकिन वित्तीय अनुशासन और सरकार के ठोस प्रयासों के कारण 2021-22 में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
देश की कुल कृषि भूमि का 12 प्रतिशत और खाद्यान्न उत्पादन में 20 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में, अगर भारत आज दुनिया के लिए एक उज्ज्वल स्थान है, तो यूपी भारत के विकास को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
9 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
22 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines