Chhangur Baba UP ATS Chargesheet: छांगुर बाबा के खिलाफ उत्तर प्रदेश ATS ने फाइनल चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें बाबा को यौन शोषण, अवैध धर्मांतरण, हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोपी करार दिया गया है. चार्जशीट में 33 गवाहों के बयान दर्ज हैं, जिनमें औरैया की रेप पीड़िता, 18 पुलिस अधिकारियों, धर्मांतरण का शिकार हुई 3 महिलाओं और संचित कुमार, राम नरेश मौर्य, नरेंद्र कुमार, जग प्रसाद, मनोज कुमार, छांगे उर्फ सागर, रमेश चंद्र, नंदराम उर्फ भंडारी के भी बयान हैं.
अवैध धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा का हवाला से मिला कनेक्शन, विदेशी करेंसी में करता था लेन-देन
गवाहों ने अपने बयान में क्या बताया?
गवाहों ने अपने बयानों में बाबा की कट्टरपंथी मानसिकता का खुलासा किया और बताया कि छांगुर बाबा का अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ था? कैसे वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करके, हिंदू धर्म की गलत व्याख्या करके जहन्नुम का डर दिखाकर, इस्लाम की खूबियां बताकर लोगों का माइंड वॉश करता था? उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाता था. कैसे वह धर्मांतरण के लिए गरीबों, दलितों और लाचार लोगों को अपने जाल में फंसाने नीतू और नवीन रोहरा को एक उदाहरण बनाकर पेश किया करता था?
बाबा मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड
बता दें कि केस का मुख्य आरोपी छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन है, जो अवैध धर्मांतरण केस का सरगना है. ATS ने गत 5 जुलाई को लखनऊ के एक होटल से छांगुर बाबा को दबोचा था, जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था और 28 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था. बाबा ही मास्टरमाइंड है और उस पर छेड़छाड़ के आरोप भी हैं.
नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड है और उसकी पत्नी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन भारत मे इस्लाम धर्म का प्रचार करके अवैध धर्मांतरण कराने की आरोपी है. दुष्कर्म और जातीय अपमान करने में भी उसकी संलिप्तता का पता चला है. रशीद शाह धर्मांतरण कराने का आरोपी है.
मो. सबरोज भी लोगों को बहलाकर धर्मांतरण कराने का आरोपी है. शहाबुद्दीन इस्लाम का प्रचार करके धर्मांतरण कराने का आरोपी है. राजेश कुमार उपाध्याय बलरामपुर कोर्ट का बाबू गिरोह को सहयोग देने के लिए अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोपी है.