हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विधानसभा चुनावों को लेकर BJP एक्टिव, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को देगी 8 लाख, आप भी ऐसे करें रजिस्टर

इंफ्लुएंसरों को अपने X, यू ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरकार के विकास कार्यों, पॉलिसी और चुनाव का प्रचार-प्रसार करना होगा।

विज्ञापन

UP By-election 2024: यूपी सरकार विधानसभा उपचुनावों को लेकर राज्य में एक्टिव हो गई है। योगी सरकार अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को अपना प्रचार करने के लिए 2 से 8 लाख रुपये तक देगी। अगर आप X, यू ट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम यूज करते हैं कि आप भी इसके लिए रजिस्टर्ड कर सकते हैं। सरकार इंफ्लुएंसर के फॉलोअर्स की संख्या के हिसाब से उनको अलग-अलग कैटेगरी बांटेगी।

दरअसल, हाल ही में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। बता दें बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में कई सीटों पर नुकसान हुआ था। बताया जा रहा है कि यही वजह है कि योगी सरकार उपचुनावों में कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती है। बता दें यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है वो महिला? जिसे मुर्दाघर में अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

यूपी की इन 10 विधानसभा सीटों पर होना हैं उपचुनाव

कटेहरी सीट
मझवां सीट
खैर सीट
मीरापुर सीट
कुंदरकी विधानसभा सीट
गाजियाबाद सीट
फूलपुर सीट
करहल सीट
मिल्कीपुर सीट
सीसामऊ सीट

यूपी सूचना विभाग में करना होगा रजिस्ट्रेशन

जानकारी के अनुसार इन इंफ्लुएंसरों को X, यू ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सरकार के विकास कार्यों, पॉलिसी और चुनाव का प्रचार-प्रसार करना होगा। जो लोग सरकार के साथ जुड़कर पैसा कमाना चाहते हैं उन्हें यूपी सरकार के सूचना विभाग में आवेदन करने होंगे। अपने अकाउंट डिटेल के साथ फॉलोअर्स की संख्या आदि जानकारी लिखकर या ऑनलाइन देनी होगी। इसके बाद सरकार आए आवेदनों में से चुनिंदा लोगों का रजिस्ट्रेशन करेगी।

विज्ञापन

गड़बड़ करने पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सरकार इन इंफ्लुएंसरों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी। अगर उनके कंटेंट में कुछ गड़बड़ हुई, पोस्ट में सरकार के खिलाफ, राष्ट्र विरोधी, अभद्रता या अश्लील परोसी गई तो उन पर साइबर नियमों के अनुसार उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: क्यों फेल हो गया मोदी सरकार का 400 पार का नारा? ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में दिया कंगना ने जवाब

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले इस राज्य में बढ़ी BJP की मुश्किलें, टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने की खुली बगावत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola