चुनाव से पहले इस राज्य में बढ़ी BJP की मुश्किलें, टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने की खुली बगावत

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: चुनाव आयोग हाल ही में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर चुका है। लेकिन कई जगहों पर पार्टियों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष दिख रहा है। बीजेपी के कई नेताओं ने खुली बगावत का ऐलान कर दिया है। मामला किस राज्य का है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jammu Kashmir Assembly Election 2024
विज्ञापन

Jammu Kashmir Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई में खुलकर विद्रोह की स्थिति दिख रही है। टिकट बंटवारे के बाद नेताओं और उनके समर्थकों की नाराजगी सामने आ रही है। बता दें कि जम्मू में 18 सितंबर से तीन चरणों में वोटिंग होनी है। कटरा में भी नाराजगी के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए खुद बीजेपी प्रदेश प्रमुख रविंदर रैना को जाना पड़ा। रोहित दुबे और उनके समर्थकों में टिकट नहीं मिलने पर जबरदस्त गुस्सा दिखा। बता दें कि भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे की जगह पूर्व एमएलए बलदेव राज शर्मा को कैंडिडेट घोषित किया है। रितु ठाकुर भी उनके समर्थकों में शामिल हैं। लेकिन टिकट न मिलने पर सबने सामूहिक तौर पर भाजपा से इस्तीफे की धमकी दे डाली।

ये भी पढ़ें: ‘दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई?…’; ममता बनर्जी के ‘असम जलेगा’ बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

Advertisment

नाराज कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी हो गए और खिलाफ नारे लगाने लगे। कटरा के मुख्य चौक पर डटे लोगों ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने टिकट का गलत बंटवारा किया है। अगर समय रहते उनकी सुध नहीं ली गई तो वे वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को हरा देंगे। हम लोगों ने संगठन के लिए काम किया है। बता दें कि पार्टी ने पहले रोहित दुबे को टिकट दिया था। लेकिन बाद में टिकट बलदेव राज शर्मा को थमा दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे माता वैष्णो देवी की कमस खाते हैं कि बीजेपी को वोट नहीं देकर हार सुनिश्चित करेंगे।

रैना ने दुबे को जम्मू तलब किया

रविंदर रैना ने दुबे और उनके समर्थकों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की। दुबे ने कहा कि भाजपा परिवार राष्ट्र को प्राथमिकता देता है। पार्टी दूसरे नंबर पर है, स्वयं तीसरे। इस सिद्धांत पर काम करते हैं। रैना ने दुबे से बात की और मामले को नए सिरे से देखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दुबे ने समर्थकों से प्रदर्शन को स्थगित करने की अपील की। दुबे ने कहा कि भले ही वे लोग पार्टी से नाराज हैं। लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि जो भी हैं, संगठन की बदौलत हैं। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें जम्मू तलब किया है। उन्होंने मामला सुलझाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ