Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गंगोत्री नेशनल हाईवे (Gangotri National Highway) पर एक विशाल चट्टान (Boulder) अचानक आ गिरी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन चट्टान इतनी बड़ी थी कि नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। उत्तराखंड सरकार की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।

डबरानी इलाके में हुई घटना, ट्रैफिक बंद

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा बोल्डर (चट्टान का बड़ा टुकड़ा) गिरने के बाद यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों के अनुसार घटना उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस राजमार्ग का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

22 अप्रैल से शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। जबकि यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क धंस गई है। करीब 10 किमी का हिस्सा प्रभावित है।

जोशीमठ में जमीन धंसाव के बाद मचा था हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कई महीनों से उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसाव की समस्या बनी हुई है। उत्तराखंड प्रशासन द्वारा यहां से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। साथ ही जमीन धंसाव के बाद कई इमारतों में बड़ी दरारें देखी गई थीं, जिन्हें एनडीआरएफ की टीमों ने गिराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ