Joshimath Sinking: जोशीमठ (Joshimath) में मकानों, घरों, इमारतों और सड़कों के दरकने (Joshimath Sinking) के बाद अब एक नई समस्या सामने आ गई है। यहां के नरसिंह मंदिर (Narasimha Temple) के पास जमीन से अचानक एक जलधारा फूट पड़ी है।

विज्ञापन

इसके बाद इलाके में फिर से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचे अधिकारी मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। बता दें कि जोशीमठ में जमीन धंसाव के बाद यहां से भारी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जलधारा को देख इलाके में फिर मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ में जमीन धंसाव की प्राकृतिक आपदा को देखते हुए कई बड़ी संस्थाओं के विज्ञानिक यहां जांच में लगे हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भू धंसाव के कारण यहां जमीन के अंदर का पानी सूख रहा है, लेकिन अब जमीन से निकली इस नई जलधारा ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। भूगर्भीय वैज्ञानिक मामले की जांच में लग गए हैं।

विज्ञापन

भूगर्भीय वैज्ञानिक मामले की जांच में जुटे

जोशीमठ अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कुमकुम जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जोशीमठ के नरसिंह मंदिर के पास जमीन से पानी की नई धारा देखने को मिली है। भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा इस मामला की जांच की जा रही है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस जलधारा का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी काफी तेजी से निकल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ