UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले के रास्ते में आवारा पशु खड़े मिले। जांच में कुछ आशंका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने 90 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गुस्से में थे स्थानीय लोग
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि बरेली जिले में यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले को रोकने के आरोप में 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। जांच में सामने आया है कि 17 अगस्त को गुस्साए स्थानीय लोगों ने उनके विधानसभा क्षेत्र आंवला के सिरौली इलाके में आवारा मवेशियों को सड़क पर लाकर काफिले को रोक दिया।
इस धारा में दर्ज किया केस
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा की शिकायत पर 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 (गलत तरीके से किसी व्यक्ति को रोकना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ेंः ‘अपने ही गढ़’ में दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही, BJP में जाने पर लगे मुर्दाबाद के नारे, Video
यहां जा रहे थे मंत्री धर्मपाल
बताया गया है कि मंत्री धर्मपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव रजनीश दुबे के साथ एक पशु पॉलीक्लिनिक के ‘भूमि पूजन’ के लिए जा रहे थे। ये आंवला तहसील के गुड़गांव में 9.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली है। उधर पिपरिया उपरला गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि वे आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान हैं। इसलिए मंत्री का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने पशुओं को खड़ा किया।
40 मिनट तक रुका रहा मंत्री का काफिला
अधिकारियों ने बताया कि इस कारण मंत्री का काफिला करीब 40 मिनट तक फंसा रहा। हालांकि मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन चिह्नित कर जल्द ही गौशाला बनाई जाएगी। पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने आवारा मवेशियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines