नोएडा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 84 वर्षीय बुजुर्ग से 85 लाख की ठगी

नोएडा में साइबर ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 84 वर्षीय बुजुर्ग से 85 लाख रुपये की ठगी की. आरोपियों ने खुद को CBI और साइबर सेल अधिकारी बताकर 16 दिनों तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर पैसे ट्रांसफर कराए. पढ़िए नोएडा से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-28T140012.946
विज्ञापन

नोएडा में साइबर ठगों ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एनटीपीसी से रिटायर्ड 84 वर्षीय बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठग लिया. आरोपियों ने खुद को साइबर सेल और CBI अधिकारी बताकर पीड़ित को 16 दिनों तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाए रखा.

ठगों ने बुजुर्ग को धनशोधन और मानव तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया और किसी को जानकारी न देने का दबाव बनाया. भय के माहौल में पीड़ित से कई ट्रांजेक्शन कराए गए.

विज्ञापन

इस दौरान 30 लाख रुपये केरल और 55 लाख रुपये तमिलनाडु के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए, जिससे कुल 85 लाख रुपये की ठगी हुई.

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ