सपा ने 3 बागी विधायकों को दिया झटका, अखिलेश यादव ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Akhilesh Yadav Expelled Rebel MLA: अखिलेश यादव ने आज एक फैसला लेकर बागी विधायकों को अपनी समाजवादी पार्टी से निकाल दिया है। तीन विधायकों को खिलाफ एक्शन लिया गया है। 7 विधायकों ने पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधि की थी, जिनमें से 3 विधायकों के खिलाफ अब कार्रवाई की गई है। पढ़ें लखनऊ से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट…

Akhilesh Yadav
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Expelled Rebel MLA: समाजवादी पार्टी ने बागी विधायकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। तीनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अखिलेश यादव के आदेश के बाद विधायक गोशाईगंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह और विधायक ऊंचाहार मनोज कुमार पांडेय को समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। तीनों ने बीते वर्ष राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और भाजपा विधायकों का समर्थन किया था। क्रॉस वोटिंग को पार्टी विरोधी गतिविधि माना गया और पार्टी हाईकमान ने नाराजगी जताते हुए तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं तीनों बागी विधायकों को निष्कासित करके पार्टी हाईकमान ने अन्य सदस्यों को भी साफ संदेश दिया है कि अगर किसी ने पार्टी की मूल विचाराधारा से समझौता किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी तो सतर्क रहें।

 

विज्ञापन

ट्वीट लिखकर दी गई निष्कासन की जानकारी

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट लिखकर विधायकों के निष्कासन की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी की सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत विभाजनकारी नकारात्मक और विरोधी विचारधारा का साथ देने के कारण जनहित में 3 विधायकों को पार्टी से निष्काषित किया जाता है। तीनों विधायकों को हृदय परिवर्तन के लिए जो अवधि दी गई थी, उसकी समय सीमा अब पूर्ण हो गई है। बाकी विधायकों का अच्छा व्यवहार है और उन्हें दिए गए समय की सीमा भी शेष है। साथ ही विधायकों और पार्टी वर्करों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य मे पार्टी के मूल विचार के विरोधी गतिविधि अक्षम्य मानी जाएगी। इसलिए जहां रहें, विश्वसनीय रहें।

इन विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग

बता दें कि पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इन विधायकों के नाम राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, मनोज पांडे, अभय सिंह, पूजा पाल, आशुतोष मौर्य, विनोद चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग करके NDA उम्मीदवार का समर्थन किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ