हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर में ग्रेटर नोएडा का युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरफ

Ghaziabad News : ग्रेटर नोएडा के गांव कचेड़ा वारसावाद का रहने वाला देव कुमार अपने साथियों के साथ गाजियाबाद के मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए गया था। बताया गया कि इसी दौरान नहाते समय देव कुमार गहरे पानी में चला गया और पानी में बहने लगा। इस दौरान उसके दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वह गहरे पानी में चला गया। पढ़ें सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
मुरादनगर गंगनहर में युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर गंग नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया नोएडा का एक युवक पानी में डूब गया। इस दौरान उसके साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

दोस्तों के साथ नहाने गाया था युवक

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के गांव कचेड़ा वारसावाद का रहने वाला देव कुमार अपने साथियों के साथ गाजियाबाद के मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए गया था। बताया गया कि इसी दौरान नहाते समय देव कुमार गहरे पानी में चला गया और पानी में बहने लगा। इस दौरान उसके दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वह गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की है।

युवक के परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक को नहर में तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है। वहीं युवक की गंगनहर में डूबने की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम युवक को तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola