Udaipur: लोकतंत्र में जनता माई बाप, सीएम अशोक गहलोत बोले- 'भाजपा धनबल के सहारे चुनाव जीतती है'

Udaipur, CM Ashok Gehlot Address Kisan Sammelan
विज्ञापन

Udaipur: सीएम अशोक गहलोत दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जनता से कहा कि आप ही मेरे माई बाप है लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले धनबल के सहारे चुनाव जीतने में विश्वास रखते हैं। हम तो सीमित संसाधनों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करते हैं और मेरे बिना रोड शो के ही आप लोगों को आशीवार्द मिल जाता है।

उदयपुर में बोले सीएम- किसानों तक पहुंचनी चाहिए तकनीकें

गहलोत उदयपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कृषि के क्षेत्र में जो तकनीकें ईजाद होती है उसका फायदा किसानों तक कैसे पहुंचे? इस पर काम किया जा रहा है। हमारी सरकार ने यह तय किया है कि आधुनिक तकनीकें किसानों तक पहुंचनी चाहिए। इससे किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। इसलिए हमने किसान मेले लगाने का निश्चय किया है। इस अवसर पर सीएम ने मंडी परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन

किसानों की खुशहाली के प्रयासरत है सरकार

कार्यक्रम में सीएम ने कृषि कार्य करते हुए काल कलवित हुए किसानों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए के चैक प्रदान किए। साथ ही कृषि उपज मंडी के आवंटियों को पट्टे भी वितरित किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों एवं पशुपालकों की उन्नति व खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में किसानों के खातों में 18 हजार 500 करोड़ की राशि हस्तांरित की गई। गौवंश को लंपी महामारी से बचाने के लिए 30 करोड़ की राशि से पशुओं का टीकाकरण करवाया गया।

21 लाख किसानों का ऋण हुआ माफ

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही 21 लाख किसानों का ऋण माफ किया गया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे मंहगाई राहत कैंपों के माध्यम आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों के लिए कई बड़ी योजनाएं लागू की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ