Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में आज चुरू, सीकर, झुझुंनू, पाली, नागौर समेत अनेक जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में होगी बारिश
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1638338253127577602?cxt=HHwWhMDT-b_9xbwtAAAA
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के मुताबिक चूरू,सीकर, नागौर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही चूरू,सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बूँदा-बाँदी होने की संभावना है।
और पढ़िए – Rajasthan News: चौथी क्लास के बच्चे ने सीएम गहलोत को वीडियो काॅल पर सुनाए 50 जिलों के नाम, सीएम बोले- गजब की प्रतिभा है
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1638088469229756418?cxt=HHwWhIDT8ZSy1LstAAAA
मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के उपर एक परिसंचरण तंत्र दिनांक 23 मार्च को बनने की प्रबल संभावना है। 24 मार्च को इस विक्षोभ के प्रभाव के कारण बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 मार्च से मौसम के एक बार पुनः सामान्य होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – Rajasthan News: अजमेर में 30 फीट ऊंचाई गिरा टावर झूला, 15 घायल, आया खौफनाक VIDEO
फसले हुई तबाह
राजस्थान नें बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। बूंदी में एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या भी कर ली। ऐसे में सरकार के ऊपर फसल नुकसान का सर्वे कराने को लेकर दवाब बढ़ गया।
आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को विधानसभा में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में फसलों की बर्बादी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फसल नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी की जा रही हैए गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद किसानों को एसडीआरएफ के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
21 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines