Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कुंदन नगर क्षेत्र में लगे डिज्नीलैंड मेले में एक टावर झूला टूटकर गिर गया। इस हादसे में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें सात बच्चे शामिल हैं।

इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि चैन टूटने से ये हादसा हुआ। घटना के बाद झूला संचालक और आसपास के दुकानदार मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1638210961763979266?s=20

सिविल लाइंस इलाके में चल रहा मेला

अजमेर के सिविल लाइंस क्षेत्र में फुस की कोठी के नजदी मेला लगा हुआ है। मंगलवार की शाम 7 बजे टावर झूले में 25 लोग बैठे थे। तभी अचानक केबल टूट गई और झूला नीचे गिर गया। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

जांच में जो भी होगा दोषी, होगी कार्रवाई

एडीएम सिटी भावना गर्ग ने कहा कि मेले में झूले लगाने की परमीशन ली गई है। यह हादसा कैसे हो गया, इसके कारण क्या थे? इसकी जां चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ