IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mumbai Indians Big Announcement: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं. कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाने के बाद अब नए बल्लेबाजी कोच का ऐलान हो गया है. इसके अलावा नए गेंदबाजी और फील्डिंग कोच का भी खुलासा किया गया है.

kieron pollard rohit sharma

मुंबई इंडियंस ने तीन नए कोच का एक साथ ऐलान कर दिया है (Image: ANI)

Mumbai Indians Big Announcement: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने कई बड़े बदलाव किए हैं. कीरोन पोलार्ड को MI ने नया हेड कोच नियुक्त किया. इसके बाद लसिथ मलिंगा समेत कुछ अन्य कोच की टीम से विदाई हो गई है. अब मुंबई इंडियंस ने अपने नए गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच का ऐलान कर दिया है. मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा अब MI के नए बैटिंग कोच होंगे, वहीं चैंपियन खिलाड़ी मिचेल मैक्लेनाघन नए गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए बताया कि रॉबिन उथप्पा उनके कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे. कीरोन पोलार्ड पहले MI के बल्लेबाजी कोच थे लेकिन उन्हें प्रमोट करके हेड कोच बना दिया गया. इसी वजह से मुंबई इंडियंस को पोलार्ड के लेवल का ही एक अनुभवी कोच चाहिए था. इसी वजह से उन्होंने रॉबिन उथप्पा को जिम्मेदारी सौंपी है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में ऐलान किया था कि लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे का गेंदबाजी कोच के रूप में MI से कार्यकाल खत्म हो गया है. उनकी जगह अब मुंबई इंडियंस ने मिचेल मैक्लेनाघन को नया गेंदबाजी कोच बनाया है. IPL और वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का मिचेल को काफी अनुभव है और वह टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं. इसी वजह से अब उन्हें MI के कोचिंग स्टाफ में देखना खास होगा. धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंटल गेंदबाजी कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

टी दिलीप भी बने MI का हिस्सा

भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने भारत के तीन ICC ट्रॉफी जीत में अहम किरदार निभाया. उन्होंने अपनी एनर्जी और काम से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. अब वह मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच के रूप में काम करेंगे. टी दिलीप काफी सफल फील्डिंग कोच हैं और इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित कर चुके हैं. अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में MI के लिए भी वह कुछ वैसे ही नतीजे देने की कोशिश करेंगे.

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी अफवाहें

मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में ही सिर्फ बदलाव नहीं हो रहा है. दरअसल, मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में भी कुछ चेंज देखने को मिल सकते हैं. IPL 2026 के समापन के बाद से खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या MI छोड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने के लिए 6 टीमें रुचि ले रही हैं, जिसमें 2 पूर्व IPL चैंपियन टीमें भी शामिल हैं. पांड्या के ट्रेड को लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ