Rajasthan Politics: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले- 'कांग्रेस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की होड़ मची है'

Rajasthan Politics, Gajendra Singh Shekhawat
विज्ञापन

Rajasthan Politics: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने जयपुर में सचिवालय के पीछे योजना भवन की बंद पड़ी अलमारी में करोड़ों रुपए कैश मिलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

गहलोत सरकार भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से लेकर मंत्री, सीएम तक, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की होड़ सी मची हुई है।

विज्ञापन

लोगों के मन में संदेह पैदा कर रहा कैश

शेखावत ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से इतनी सारी ब्लैकमनी इकट्ठा की कि दो-चार करोड़ और सोना रखकर भूल गए हैं इनको याद भी नहीं है। शेखावत ने कहा कि जो पैसा मिला है वह लोगों के मन में संदेह पैदा कर रहा है। शाम को 4 बजे कैश मिलता है और रात को 11 बजे आकर डीजीपी और मुख्य सचिव प्रेस वार्ता करते हैं। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है।

मंत्री शेखावत ने आगे कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद ना तो आईटी विभाग को सूचना दी गई, ना ही ईडी को। इसके अलावा राज्य का अपना एंटी करप्शन ब्यूरो को भी नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ