हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री की BJP में घर वापसी

विज्ञापन
Rajasthan politics

Rajasthan politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने बीजेपी में घर वापसी कर ली है। उन्होंने जयपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। उनके साथ अन्य कई नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है।

महरिया बोले-परिवार में आकर खुश हूं

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुभाष महरिया ने कहा कि बीजेपी मेरा परिवार हैं और अपने परिवार में आकर में खुशी महसूस कर रहा हूं। हालांकि उन्होंने टिकट को लेकर कहा कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे अच्छे से निभाने की कोशिश करूंगा।

राजस्थान के बड़े जाट नेता

बता दें कि सुभाष महरिया राजस्थान के बड़े जाट नेता माने जाते हैं। वह 1998 से 2004 तक लगातार लोकसभा के लिए चुने गए थे, इस दौरान उन्हें अटलजी की सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री भी बनाया गया था। 2014 में टिकट न मिलने की वजह से बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने फिर से घर वापसी कर ली है।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान में चुनावी साल में गर्मी की तरह राजनीतिक पारा भी गर्माया हुआ है। बीजेपी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटती नजर आ रही है। लेकिन सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी रस्साकस्सी से मामला अब तक क्लीयर नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola