वॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय ने दिए 75 लाख रुपये, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का मिला इनाम

Washington Sundar: एशियन गेम्स 2026 में वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. ऐसे में अब तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय ने उन्हें इनामी राशी दी है. उनके अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों को भी पैसे मिले हैं.

वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल/ Image Source: ANI

वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल/ Image Source: ANI

Washington Sundar: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीता था. भारत ने पाकिस्तान को हराया था और गोल्ड मेडल मुकाबला अपने नाम किया था. भारतीय टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने वॉशिंगटन सुंदर को प्राइज मनी दी है. इसके अलावा उन्होंने राज्य के सभी खिलाड़ियों को इनामी राशि दी है.

विज्ञापन

विजय ने किया था बड़ा ऐलान

सीएम विजय ने फाइनल में पाकिस्तान पर जीत के बाद सुंदर और भारतीय टीम को बधाई देते हुए 3 अक्टूबर को ही पुरस्कार का ऐलान किया था. अब तमिलनाडु सरकार ने वॉशिंगटन सुंदर को 75 लाख रुपये दिए हैं. इस दौरान विजय ने कहा कि सुंदर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं को प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी. साथ ही उन्होंने स्टार ऑलराउंडर को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी हैं. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेटर जी कमलिनी को विजय से 75 लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि भी मिली. उन्होंने भी भारतीय महिला टीम की ओर से गेल्ड मेडल जीता था. भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ हुआ था और भारत ने 147 रनों से मुकाबला हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में जीता था.

विज्ञापन

सुंदर ने कैसा किया था प्रदर्शन?

सुंदर ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 18 रन खर्च कर 1 विकेट लिया था. वहीं, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सुंदर की बल्लेबाजी नहीं आई थी. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 29 रन खर्च कर 2 विकेट अपनी झोली में डाले थे. भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक पारी खेली थी. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. वहीं, तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 51 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 192 रनों पर ही सिमट गई थी. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रनों की पारी खेली थी. इस तरह भारत ने 19 रनों से मुकाबला जीत लिया था.

सुंदर का करियर

27 साल के वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट मैच में 41 विकेट चटकाने के अलावा 937 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा 34 वनडे मैच में उन्होंने 30 विकेट लेने के अलावा 445 रन बनाए हैं. वहीं, 65 टी-20 मैच में उन्होंने 56 विकेट के अलावा 286 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ