Indian Cricketers Paid Tribute to Nana Patekar

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर, जानिए किसने क्या कहा?

Indian Cricketers Paid Tribute to Nana Patekar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में निधन हो गया. नाना के निधन की खबर ने प्रशंसकों के साथ-साथ कई बड़े क्रिकेट सितारों को भी भावुक कर दिया. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज क्रिकेटर ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है.

Indian Cricketers Paid Tribute to Nana Patekar: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों के साथ-साथ कई बड़े क्रिकेट सितारों को भी भावुक कर दिया. विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन समेत कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नाना का जाना सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं, बल्कि पूरे देश की क्षति है. नाना पाटेकर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे. कोहली ने नाना के निधन पर शोक जताया है.

विज्ञापन

कोहली ने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “नाना के काम को और जो वो विरासत अपने पीछे छोड़कर गए हैं, उसे पीढ़ियां याद करेंगी.” उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने नाना पाटेकर को बेबाक और जमीन से जुड़े इंसान के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि अभिनेता की ईमानदारी उनके काम में साफ दिखाई देती थी. मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को भी सचिन ने याद किया. उनके अलावा, युवराज सिंह ने नाना पाटेकर के निधन को सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया. वहीं अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ