'भारत में आपका स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज

भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस न मिलने पर एलन मस्क ने उठाए गंभीर सवाल और लगाए ‘एकाधिकार’ के आरोप. मस्क के बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- भारत में आपका स्वागत है. वहीं संचार मंत्रालय ने मस्क के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया.

Starlink India license, Elon Musk, Rahul Gandhi, SpaceX, Telecom Ministry India

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. Credit: ANI

स्पेसएक्स के सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट ‘स्टारलिंक’ को भारत में कमर्शियल लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर अब राजनीति और बयानबाजी तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें मस्क ने भारत में लाइसेंस मिलने में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया था. राहुल गांधी ने मस्क की एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए तंज कसा, “भारत में आपका स्वागत है, एलन. दूसरे व्यक्ति को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि क्या होता है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्क का आरोप: ‘5 साल से नियमों का पालन, फिर भी रुकावट’

इससे पहले एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दावा किया था कि स्टारलिंक को दुनिया भर के 165 से ज्यादा देशों में मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने लिखा कि कंपनी ने पिछले 5 साल भारत सरकार के हर नियम और कानून का पालन करने में बिताए हैं, फिर भी उसे कमर्शियल लाइसेंस क्यों नहीं मिला? मस्क ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अमीर और कुलीन वर्ग जनता पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को रोक रहे हैं, जो सीधे तौर पर जनता के अधिकारों के खिलाफ है.

संचार मंत्रालय का पलटवार: आरोप निराधार और भ्रामक

एलन मस्क के इन बयानों पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उनके दावों का खंडन किया है. मंत्रालय ने कहा कि देश में दूरसंचार और सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए एक पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढांचा तैयार है. मंत्रालय के अनुसार, गैर-भू-तुल्यकालिक उपग्रह कक्षा पर आधारित तीन कंपनियों को लाइसेंस दिए गए हैं.

विज्ञापन

नियमों के तहत हर कंपनी के लिए सुरक्षा मानकों का अनुपालन दिखाना जरूरी है ताकि यूजर्स और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. फिलहाल तीनों कंपनियों का सुरक्षा मूल्यांकन चल रहा है और वे एक ही नियामक स्तर पर हैं. ऐसे में किसी भेदभाव का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है.

कंपनी बोली: भारत में पूरा कर लिया है इंफ्रास्ट्रक्चर

वहीं स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बताया कि कंपनी ने भारत के सुरक्षा नियमों के तहत 20 गेटवे साइटें तैयार की हैं और यूजर्स का डेटा देश के भीतर ही सुरक्षित रखा जा रहा है. कंपनी पिछले 5 सालों से भारतीय नियामकों के साथ लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ