'सतर्क रहें, जरूरत होने पर ही घर से निकलें', हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

दूतावास ने नागरिकों से मौजूदा घटनाक्रम से जुड़ी किसी भी खबर, वीडियो या कंटेंट को सोशल मीडिया पर वायरल या रीपोस्ट नहीं करने की अपील की है. भारतीय नागरिक स्थिति से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों से बचें.

Indian Embassy in Saudi Arabia

रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास फिलहाल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. (Photo: Embassy of India)

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगातार सामने आ रही सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. गुरुवार को रियाद के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई और एयरपोर्ट के करीब धुएं का गुबार दिखने से हड़कंप मच गया. इस बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने 8 अक्टूबर को जारी एडवाइजरी में भारतीय समुदाय से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है. दूतावास ने जरूरत पड़ने पर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह भी दी है. दूतावास ने नागरिकों से मौजूदा घटनाक्रम से जुड़ी किसी भी खबर, वीडियो या कंटेंट को सोशल मीडिया पर वायरल या रीपोस्ट नहीं करने की अपील की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हूती हमलों के बाद रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India ने 10 अक्टूबर तक फ्लाइटें कीं रद्द

विज्ञापन

दूतावास सामान्य रूप से कर रहा काम

दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक स्थिति से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों से बचें. एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने बताया कि रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास फिलहाल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसके अलावा VFS के जरिए उपलब्ध कराई जा रही आउटसोर्स सेवाएं भी जारी हैं. दूतावास ने कहा है कि परिस्थितियों में किसी तरह का बदलाव होने पर भारतीय नागरिकों को आगे की जानकारी और आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी. भारतीय समुदाय से आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से अपडेट लेते रहने को कहा गया है.

24 घंटे वाला हेल्पलाइन नंबर जारी

सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24 घंटे हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। किसी जरूरी सहायता या समस्या की स्थिति में भारतीय नागरिक टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर संपर्क कर सकते हैं. दूतावास ने भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों को गंभीरता से लेने और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

आधिकारिक सोशल मीडिया से ही लें जानकारी

भारतीय मिशन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने को कहा है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल @IndianEmbRiyadh, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम हैंडल और लिंक्डइन पेज के जरिए अपडेट लेने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ