Bhuvneshwar Kumar: भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 के जरिए टीम इंडिया में हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन बीसीसीआई ने फिलहाल टी-20 के लिए ही टीम इंडिया का ऐलान किया है. भुवी ने 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है. अब भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भुवी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
भारतीय बैटिंग कोच ने क्या कहा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे, जहां पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अपना बयान दिया.
कोटक ने कहा कि इंग्लैंड में मुझे लगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी में कई युवा गेंदबाजों के खेलने के कारण, अनुभव का कोई मुकाबला नहीं है. युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए उन्हें मौके भी मिल रहे हैं. लेकिन एक स्तर पर आपको अनुभव की ही जरूरत होती है. इसलिए भुवी का चयन किया गया है.
उन्होंने ये भी कहा कि भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 2 सीजन शानदार प्रदर्शन किया. चयनकर्ताओं को लगा कि वह न्यूजीलैंड के लिए अहम किरदार प्ले कर सकते हैं. हमें अनुभव की भी जरूरत है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्हें चुना गया है.
बता दें कि आईपीएल 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उन्होंने 28 विकेट अपनी झोली में डाले. इस दौरान भुवी ने आरसीबी को चैंपियन बनाने में भी अहम रोल प्ले किया. इसलिए भुवी को भारतीय टीम में चुना गया है.
भारत के लिए भुवी ने आखिरी बार साल 2022 में खेला था. करीब 4 सालों से वह टीम इंडिया से दूर थे. उन्होंने 21 टेस्ट मैच में अब तक भारत के लिए 63 विकेट लिए हैं, जबकि 121 वनडे मैच में उन्होंने 141 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा 87 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 90 विकेट निकले हैं.
22 अक्टूबर से शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर, तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर और चौथा मैच 30 अक्टूबर को, जबकि पांचवां मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.