हूती हमलों के बाद सऊदी अरब की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India ने 10 अक्टूबर तक फ्लाइटें कीं रद्द

रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है. यह अपील सऊदी राजधानी के ऊपर कई धमाकों की आवाज सुनाई देने के कुछ घंटे बाद जारी की गई.

Airport

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदल रही परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. (Photo: ANI)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है. सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों की ओर से हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने के दावों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को बताया कि रियाद आने-जाने वाली फ्लाइटों को 10 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. एयरलाइंस ने यात्रियों से जर्नी डेट या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने का भारोसा दिया है.

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदल रही परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालात के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

रियाद एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया अलर्ट

रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है. यह अपील सऊदी राजधानी के ऊपर कई धमाकों की आवाज सुनाई देने के कुछ घंटे बाद जारी की गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि किए बिना एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों. इससे साफ है कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

विज्ञापन

हूतियों ने दी एयरलाइंस को चेतावनी

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब के एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा किया है. गुरुवार तड़के विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ान संचालन को लेकर कथित तौर पर ‘आखिरी चेतावनी’ दी. हूतियों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को अपने सैन्य अभियानों का क्षेत्र बताते हुए एयरलाइंस को संभावित परिणामों के प्रति आगाह किया है. इन धमकियों के बाद क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ