के. जे. श्रीवत्सन
Rajasthan Crime News : राजसमंद (Rajsamand) जिले में दो पक्षों में शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन (Protest) शुरू कर दिया। मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव से भीम थानेदार शैलेन्द्र सिंह, एएसआई लालराम, कांस्टेबल दिनेश कुमावत घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल थाना अधिकारी शैलेंद्र सिंह को उदयपुर रैफर किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने हाईवे पर यातायात बहाल करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजवाया।
यह भी पढ़े : पार्क के अंदर दिन के उजाले में सेक्स कर रहे थे कपल, पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन चलाकर पकड़ा
जानकारी के अनुसार गांव कुकर खेड़ा में दो परिवारों में आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में प्रेम सिंह घायल हो गया था। बुधवार रात में घायल ने इलाज के दौरान दन तोड़ दिया। गुरुवार दोपहर मृतक के परिजन सहित अन्य लोग मृतक के शव को लेकर भीम पुलिस थाने के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिस में तनाव बढ़ गया और आक्रोषित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में भीम थाना अधिकारी घायल हो गए। जिनका प्रथमिक उपचार भीम सीएचसी पर कर उदयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के जवानों ने महिला प्रदर्षनकारियों पर भी जमकर लाठीयां बरसाईं, जिससे कई महिला प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
इसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजवाया गया। वहीं मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल और कई बडे अधिकारियों ने हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया और शव को अस्पताल पहुंचाया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर शांति व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है। पुलिस की समझाने के बाद लोगों ने हाइवे को खाली कर दिया है।
यह भी पढ़े : जानिए कौन हैं NASA में तैनात भारतीय मूल के वैज्ञानिक अरोह बड़जात्या? जो सूर्य ग्रहण पर एक साथ लॉन्च करेंगे 3 रॉकेट
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines