---विज्ञापन---

दुनिया

पार्क के अंदर दिन के उजाले में सेक्स कर रहे थे कपल, पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन चलाकर पकड़ा

Georgia Cops Sting Operation: वैसे तो पार्क को मॉर्निंग वॉक और लोगों की सहूलियत के लिए बनाया जाता है, लेकिन कुछ युवा इसका गलत इस्तेमाल करने पर उतारू हो जाते हैं। अमेरिका के अटलांटा में कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। दरअसल, यहां एक स्थानीय पार्क में पिकनिक टेबलों के ऊपर दिन के उजाले […]

Georgia Cops Sting Operation: वैसे तो पार्क को मॉर्निंग वॉक और लोगों की सहूलियत के लिए बनाया जाता है, लेकिन कुछ युवा इसका गलत इस्तेमाल करने पर उतारू हो जाते हैं। अमेरिका के अटलांटा में कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। दरअसल, यहां एक स्थानीय पार्क में पिकनिक टेबलों के ऊपर दिन के उजाले में कपल्स के सेक्स करने की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए सेक्स स्टिंग ऑपरेशन शुरू करना पड़ा।

आसपास के समुदाय में डर 

ईस्ट पॉइंट की पुलिस ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ महीनों में नाराज निवासियों से सैकड़ों शिकायतें मिली हैं। इनमें बताया गया है कि लोग दिन के समय टेबल और पार्क के जंगलों में विभिन्न यौन गतिविधियों में शामिल होते हैं। पुलिस ने कहा कि पार्क अजनबियों की सार्वजनिक मुलाकात के लिए ऑनलाइन उभरा है। इस कारण पार्क के आसपास का समुदाय डर में जी रहा है। माता-पिता अपने बच्चों को पार्क में नहीं घुमा सकते। बच्चे अपने कुत्तों को घुमाने या पार्क में खेलने नहीं जा सकते। ईस्ट पॉइंट पुलिस प्रमुख शॉन बुकानन ने एक बयान में कहा- नागरिक पार्क में दिन का आनंद नहीं ले सकते।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हमले का बदला लेने के लिए दुश्मन की गर्लफ्रेंड को स्कॉर्पियन सब-मशीन गन से उड़ाया, स्लीपिंग रूम में छोड़ा मैसेज

दो दर्जन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने कहा- हमने गिरफ्तारियां कीं, गश्त बढ़ा दीं और अधिकारियों को उस पार्क में तैनात कर दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इलाके में निगरानी लगा दी है। सोशल मीडिया और अन्य वेबसाइटों की निगरानी कर रही है, जिनका इस्तेमाल अपराधी अक्सर मीटिंग्स के लिए करते हैं। अब तक लगभग दो दर्जन लोगों को सार्वजनिक अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

---विज्ञापन---

परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं पार्क

पड़ोस के निवासी नेपोलियन ब्लैक ने बताया कि वह पार्क में अपने कुत्तों को घुमाना पसंद करते थे, लेकिन अब पार्क परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं है। आप सुबह 9, 10 बजे, दोपहर 2 और रात 11 बजे पार्क नहीं जा सकते। वहीं विभाग ने एक बयान में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी व्यक्तियों को दिन के उजाले में गिरफ्तार किया गया था। हमारे पास दिन के उजाले में इन कृत्यों को करने वाले 100 से अधिक वीडियो हैं।

First published on: Oct 05, 2023 09:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola