हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan News: कोटा में चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य लगभग पूरा, अगले महीने सीएम गहलोत करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन

Rajasthan News: कोटा में चंबल नदी पर बना नया रिवर फ्रंट अगले महीने से लोगों के लिए खुल जाएगा। रिवर फ्रंट के सभी घाटों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सीएम अशोक गहलोत जून में इसका उद्घाटन करेंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि पहले इसका उद्घाटन मई में होना था लेकिन कुछ निर्माण कार्यों के पूरा नहीं होने से यह कार्यक्रम टाल दिया गया। इस रिवर फ्रंट के बन जाने से पर्यटकों के लिए एक नया डेस्टिनेशन विकसित होगा। इससे पर्यटन उद्योग कोे भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ-साथ हर वर्ष आने वाले बाढ़ से भी लोगों को निजात मिलेगी।

स्थानीय लोगों को बाढ़ से मिलेगी राहत

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष माॅनसून के दौरान रामपुरा, लाडपुरा, फतेहगढ़ी, खाईरोड़ जैसे इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इस रिवर फ्रंट के साथ चंबल किनारे रिटर्निंग वाॅल भी बनाई गई है। जिससे अब चंबल का पानी इन इलाकों में नहीं भरेगा।

विज्ञापन

रिवर फ्रंट पर ज्यादातर कार्य पूरे हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है अब अगले महीने कोटा में केबिनेट मीटिंग के साथ ही रिवर फ्रंट का कार्य पूरा हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola