Rajasthan News: प्रदेश में श्रीगंगानगर जिले की भादवावाला ग्राम पंचायत पहली चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई है। गांव के सरपंच ने अपने स्तर पर ग्रामीणों को न केवल योजना से जोड़ा बल्कि जरूरतमन्द परिवारों की आर्थिक सहायता भी की।
संरपच ने किए विशेष प्रयास- कलेक्टर
जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि भादवावाला पंचायत जिले की पहली चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई। इसके लिए गांव के सरपंच ने भी विशेष प्रयास किए। पंचायत भवन में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शिविर लगाया गया।
और पढ़िए – Rajasthan News: शिक्षा सेवा सत्कार समारोह में बोले सीएम गहलोत- ‘शिक्षकों का मान-सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी
जिला परिषद के सीईओ श्री मोहम्मद जुनैद ने बताया कि भादवावाला की कुल जनसंख्या 2 हजार 481 है और परिवारों की संख्या 675 हैं। इसमें से 282 परिवार एनएफएसए योजना में लाभान्वित हैं।
लघु और सीमांत किसानों को मिला लाभ
उपखण्ड अधिकारी गुंजन सिंह के अनुसार चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से वंचित 393 परिवारों में से 19 मृतकए 9 पलायन एवं तीन सरकारी कार्मिक हैं। शिविर के दौरान लघु और सीमांत किसानों के जनाधार में एसएमएफ अपडेट करके उन्हें चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित किया गया।
और पढ़िए – Rajasthan News: धौलपुर में ट्रक और कार की टक्कर, कैला देवी दर्शन करने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर
संरपच ने कराया 32 परिवारों का बीमा
वहीं रायसिंहनगर पंचायत समिति के विकास अधिकारी राम राज ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से जोड़ने में सरपंच सोनू सहारण का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपने स्वयं के स्तर पर 32 परिवारों का प्रति परिवार 850 रुपये का भुगतान करते हुए उनका बीमा भी करवाया। उनके प्रयासों से ही शत-प्रतिशत परिवारों का चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकरण होने से भादवावाला ग्राम पंचायत जिले की पहली चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines