IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया.

अभिषेक शर्मा/ Image Source:ANI

अभिषेक शर्मा/ Image Source: ANI

Abhishek Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारत को तीसरे मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, क्योंकि संजू सैमसन खासा कमाल नहीं कर पाए थे. लेकिन दूसरी ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और तहलका मचा दिया. वह सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बने.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

गेंदों के लिहाज से टी-20आई में अभिषेक शर्मा सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 1024 गेंदों में अपने 2 हजार टी-20आई रन पूरे किए. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज इतनी कम गेंदों में 2 हजार टी-20आई रन पूरे नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 30 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा. अभिषेक इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में 30 गेंदों में सबसे तेज टी-20आई शतक ठोक चुके हैं.

अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक क्विंटन डी कॉक ने बनाए थे. उन्होंने 15 गेंदों में ये कारनामा किया था. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 16 गेंदों के साथ टिम डेविड हैं. इसके अलावा 18 गेंदों के साथ डेविड वॉर्नर, कॉलिन मुनरो और अब अभिषेक शर्मा हैं.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी

15 – क्विंटन डी कॉक, सेंचुरियन, 2023
16 – टिम डेविड, बासेटेरे, 2025
18 – डेविड वॉर्नर, सिडनी, 2010
18 – कॉलिन मुनरो, माउंट माउंगानुई, 2018
18 – अभिषेक शर्मा, इंदौर, 2026

अभिषेक शर्मा ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की भी बराबरी कर ली है. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे. उन्होंने इस साल टी-20आई में 68 छक्के लगाए थे. लेकिन अब अभिषेक भी 68 छक्के के साथ उनकी बराबरी कर चुके हैं. हालांकि अभिषेक सूर्या को आसानी के साथ पीछे छोड़ देंगे. वहीं, साल 2025 में भी अभिषेक 54 छक्के अपने नाम कर चुके हैं. इस साल उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ