Rajasthan News: धौलपुर में ट्रक और कार की टक्कर, कैला देवी दर्शन करने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर

Rajasthan News, Dholpur Road Accident

धौलपुर से संतोष राजपुत की रिपोर्टः धौलपुर जिले के सदरथाना इलाके के बाड़ी रोड पर विश्नोदा के पास रविवार रात को ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है सभी श्रद्धालु आगरा से केलादेवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने चारों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार चारो मृतक एक ही परिवार के थे। मिली जानकारी के अनुसार आगरा निवासी 8 श्रद्धालु केला देवी दर्शन करने के लिए कार से जा रहे थे। बाड़ी रोड पर विश्नोदा के पास ट्रक और कार जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबदस्त थी मौके पर 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तथा 4 गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर

टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर हुआ फरार

पुलिस ने ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की वजह जानने में जुटी है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जिनका कल सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जायेगा। मृतकों में दो महिलाएं, एक 8 वर्षीय बच्चा व एक व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ