रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, सिलेक्टर्स को बैटिंग से दिया करारा जवाब

Rinku Singh Century: रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया और बिहार के खिलाफ शतकीय पारी खेल दी है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया. रिंकू ने इस पारी के दमपर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

रिंकू सिंह/ Image Source: ANI

रिंकू सिंह/ Image Source: ANI

Rinku Singh Century: 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है. राजगीर में बिहार और यूपी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यूपी की ओर से पहले ही दिन रिंकू सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेल दी. उन्होंने बिहार के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और तहलका मचा दिया. रिंकू ने कमाल का प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया. इसके अलावा उन्होंने सिलेक्टर्स की भी बोलती बंद कर दी है.

विज्ञापन

रिंकू सिंह का शानदार शतक

रिंकू सिंह को इन दिनों टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. उन्हें बार बार नजरअंदाज किया जा रहा है. ऐसे में वह अपनी घरेलू टीम यूपी से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने 164 गेंदों में 109 रनों की नाबाद पारी खेली. रिंकू, पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं. ऐसे में वह दूसरे दिन भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. रिंकू दूसरे दिन दोहरा शतक भी बनाने का प्रयास करेंगे. रिंकू ने पहले दिन 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए.

विज्ञापन

रिंकू के अलावा यूपी के सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक ने भी शतकीय पारी खेली है. वह 252 गेंदों में 124 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने भी 5 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. यूपी की टीम पहले दिन 84 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना चुकी है.

रिंकू ने इससे पहले सेंट्रल जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में भी भाग लिया था. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 60 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए थे. इससे पहले रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका मिला था. लेकिन इस सीरीज में वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 12 और तीसरे मैच 25 रनों की पारी खेली थी. सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

रिंकू का शानदार फर्स्ट क्लास करियर

रिंकू सिंह केवल टी-20 में ही नहीं बल्कि लाल गेंद में भी रन बनाने में माहिर हैं. उन्होंने अब तक 53 फर्स्ट क्लास मैच में 58.70 की औसत के साथ 3757 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 9 शतक और 23 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. भारत के लिए उन्होंने 2 वनडे मैच में 55 रन बनाए हैं, जबकि 48 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 702 रनों को अपने नाम किए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ